माननीय राज्यपाल 25 फरवरी को रहेंगे शहडोल जिले के प्रवास पर
Junaid khan - शहडोल। 24 फरवरी 2026:- प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 25 फरवरी 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से जमुई हेलीपैड शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे, प्रातः 11:00 जमुई हैलीपैड आगमन होगा एवं प्रातः 11:05 बजे जमुई हेलीपैड से पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय नवलपुर (शहडोल) के लिए प्रस्थान करेंगे एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। माननीय राज्यपाल दोपहर 1:00 बजे धुरवार बालक आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे एवं धुरवार में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे, दोपहर 1:50 बजे जमुई हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:55 बजे जिला मऊगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।
