जिले में 730279 बनाए गए आयुष्मान कार्ड-सीएमएचओ
Junaid khan - शहडोल। 24 फरवरी 2026- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेष मिश्रा ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री जी की महत्वकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना का लाभ उन लोंगों को दिया जाता है जिनका वर्ष 2011 की जनगणना मे सूचीबद्ध अथवा सभी बी.पी.एल. कार्डधारी जिनके नाम से खाद्यान पर्ची बनी है और वे नियमित रूप से राशन प्राप्त कर रहें है। इस योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही का 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का होना आवश्यक है। इस योजना से शासन द्वारा 05 लाख तक का इनका निःशुल्क उपचार चिन्हित अस्पतालों में कराया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में शासकीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज शहडोल, जिला अस्पताल शहडोल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामु.स्वा. केन्द्र गोहपारू, सिंहपुर, बुढार, धनपुरी, झीकबिजुरी, जयसिंहनगर, सेन्ट्रल अस्पताल बुढार, पीएचसी लफदा, रामपुर, शहरी प्राथ.स्वा. केन्द्र, बरतरा, खैरहा, खन्नौधी, कंचनपुर, बम्होरी एवं चन्नौडी तथा प्रायवेट अस्पताल में अमृता अस्पताल, श्रीराम हेल्थ सेन्टर, आर्थाेपेडिक अस्पताल, स्वास्तिक हेल्थ केयर, आदित्य अस्पताल, देवांता अस्पताल शासन द्वारा इम्पैनल्ड किया गया है जहां आयुष्मान कार्ड से हितग्राहियों का निःशुल्क उपचार किया जाता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.डी. कँवर ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड धारक की संख्या 798018 (सांत लाख अन्ठान्वे हजार अठारह) लक्ष्य के विरूद्ध 730279 (सांत लाख तीस हजार दो सौ उन्नयासी) कार्ड अभी तक बनाये गये है। जो लक्ष्य का 91.51 प्रतिशत है तथा 67.739 कार्ड अभी बनाये जा रहे। इसी प्रकार अत्यन्त पिछड़ी जनजाति बैगा (पी.व्ही.टी. जी. ग्रुप) मे अपग्रेटेड लक्ष्य 71149 में शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये गये है तथा 70 वर्ष से ऊपर लक्ष्य समूह (वय वन्दन योजना) के अन्तर्गत 38596 लक्ष्य के विरूद्ध 16878 आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। जो लक्ष्य का 43.73 प्रतिशत है इस प्रकार अभी 21.718 वृद्धजनों के कार्ड जो इस योजना के पात्र है उनको आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रगति पर है। यदि किसी हितग्राही को आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो वे इम्पैनल्ड अस्पतालों, आशा कार्यकर्ताओं तथा सीएचओ से जानकारी प्राप्त कर आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की इस स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
