मध्य प्रदेश के मुखिया से मिलने गए किसान प्रतिनिधियों को किया गया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुखिया से मिलने गए किसान प्रतिनिधियों को किया गया गिरफ्तार



Junaid khan - शहडोल। धनपुरी बुढार रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों द्वारा 8 फरवरी 2026 को जब पता चला की प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल का प्रवास एसईसीएल सोहागपुर धनपुरी एरिया में हो रहा है एक सप्ताह पूर्व से लगातार एस ई सी एल प्रबंधन एवं प्रशासन से लगातार सामाजिक कार्यकर्ता भूपेश शर्मा एवं अन्य साथियों के द्वारा एसडीम सोहागपुर, श्री मान तहसीलदार बुढार थाना प्रभारी थाना अमलाई महा प्रबंधक सोहागपुर धनपुरी एरिया को सूचित किया गया था कि हम किसानों जनप्रतिनिधियों को रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों की समस्याओं पुनर्वास, पुनर्स्थापना आर एंड आर, रुके रोजगार फाइलों के साथ प्राइवेट कंपनियों की तानासाही रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित के आस पास सी एस आर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और शान्ति मय तरीके से मिलने का प्रार्थना किया गया लेकिन प्रबंधन और प्रशासन में धोखा देते हैं प्रतिनिधियों को जिसमें मुख्य रूप से शांति मनमोहन चौधरी सदस्य जिला पंचायत एवं भाजपा संभाग पदाधिकारी रविदास जयंती पूर्व प्रदेश उपा अध्यक्ष अनुसूचित जाति, राजकमल मिश्रा सांसद प्रतिनिधि,श्री चंद्रकुमार तिवारी, जनपद सदस्य सभापति वन समिति, किसान नेता आदित्य त्रिपाठी, एवं राजबहोर चंदा कृस्क सामाजिक कार्यकर्त्ता अखिलेश त्रिपाठी रामपुर बटुरा खुली खदान परियोजना प्रभावित किसानों के अगुवाई करने वाले भूपेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता रामपुर सहित सभी को थाना प्रभारी अमलाई के द्वारा बुढार थाना यह कहकर बुलाया गया की कलेक्टर एसपी से बात हो गई है एसडीओपी द्वारा आप लोगों को बुलाया गया है अपनी प्रत्येक मंडल लेकर आप लोग आइए आप लोगों को हेलीपैड के पास मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर ज्ञापन दिलाया जाएगा जैसे हम लोग बुढार थाना परिसर पहुंचते हैं वहां पर उपस्थित ए एस आई संतोष कोल उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर दीजिए और पुलिस बस में बैठ जाइए हम लोगों ने सवाल किया हमें तो ज्ञापन देने के लिए बुलाया गया है लेकिन बताया गया कि आप लोग बस में बैठ जाइए आप लोगों को मिलाने के लिए हेलीपैड के पास ले जाया जाएगा जब हेलीपेड बस पार हुआ तो पूछने पर कहा गया कि बताते हैं कुछ देर बाद थाना सोहागपुर पहुंच गए और कहा गया कि ऊपर के अधिकारियों का निर्देश हुआ है कि आप लोग बस में बैठिए मुख्यमंत्री के जाने के बाद आप लोगों को छोड़ दिया जाएगा अन्नदाताओं के साथ जिस तरह से अभद्रतापूर्ण कर व्यवहार किया गया यह निंदनीय है यह केवल काट के जो भी होता है अपनी मर्यादा बचाने जिस तरह से खुलेआम प्रबंधन के द्वारा अन्य अत्याचार किया जा रहा है जमीन और पेड़ों का अप्रूवल नहीं हुआ पेड़ को काट दिया गया जमीन पर रोजगार नहीं दी गई जमीन अधिग्रहण कर कोयला निकाल लिया गया है। इन सारे परिस्थितियों को मुखिया के सामने रखने के लिए एक ज्ञापन तैयार किया गया सामूहिक रूप से जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा बातचीत करने उपरांत सही बात रखना चाह रहे थे उसे छुपाने के लिए हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया है जबकि प्रशासन और प्रबंधन दोनों से लगातार बातचीत कर रहे थे कि हम पांच साथी जाकर अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे लेकिन आंदोलन को मुक्त रूप देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता और जनपद सदस्य जनप्रतिनिधियों की संयुक्त रूप से आज घोषणा किया गया है आने वाले समय में अब आर पार की लड़ाई होगी अभी वर्तमान में शाहपुर थाना में बस में ही बैठाया गया है हम तब तक वापस नहीं जाएंगे जब तक कि हमको क्यों लाया गया है क्यों बताया गया है इसका लिखो जवाब नहीं मिलेगी तब तक हम लोग नहीं रहेंगे और आने वाले समय में बृहद आंदोलन की तैयारी करेंगे ना रुकेंगे ना झुकेंगे।

Previous Post Next Post