शहडोल में फिर भालू हमला, तीन माह में दूसरी महिला की गई जान

शहडोल में फिर भालू हमला, तीन माह में दूसरी महिला की गई जान 


Junaid khan - शहडोल। जिलें के केशवाही वन परिक्षेत्र के कूड़ेली जंगल में मवेशी चराने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला का शव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल में मिला है। मृतका की पहचान कूड़ेली गांव निवासी विमला सिंह गोंड (32) पत्नी पप्पू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विमला सिंह मंगलवार दोपहर रोज की तरह अपने मवेशियों को जंगल चराने गई थी। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को फिर से स्वजनै जंगल की ओर खोजबीन के लिए निकले थे, उसी दौरान महिला का शव जंगल में मिला। शव पर भालू के हमले के गहरे और बड़े घाव पाए गए। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद पुष्टि की कि महिला की मौत भालू के हमले से हुई है। केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी ने बताया कि मृतका के स्वजन को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपये मृतका के स्वजन को तत्काल दी गई राहत राशि, मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की सहायता राशि दी गई है। इसके अलावा शासन से मिलने वाले आठ लाख के मुआवजे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जो जल्दी स्वजन के खाते में भेज दी जाएगी। वन विभाग ने बताया कि कूड़ेली जंगल और आसपास के क्षेत्रों में भालुओं की मौजूदगी पहले से है। इसी को देखते हुए कुछ दिन पहले गांवों में मुनादी कराई गई थी और लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई थी। रेंजर ने कहा कि केशवाही वन परिक्षेत्र में भालुओं की संख्या अधिक है, इसलिए विभाग लगातार गश्त कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। मालूम हो कि लगभग तीन माह पहले भी इसी वन परिक्षेत्र में खेत में काम कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर उसकी जान ले ली थी। यह घटना उस स्थान से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगली रास्ते पर हुई है।

Previous Post Next Post