लूट व मारपीट प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

लूट व मारपीट प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। थाना अमलाई, जिला शहडोल क्षेत्र अंतर्गत मारपीट, लूट एवं जान से मारने की धमकी के प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी बजरंगी कुमार राय, पिता चंद्रकेत राय, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तारा धमौन, थाना शाहपुर पटोरी, जिला समस्तीपुर (बिहार), वर्तमान निवासी महाकाल धर्मकांटा, बटुरा, थाना अमलाई, जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.06.2025 की रात्रि लगभग 02:30 बजे, महाकाल धर्मकांटा बटुरा में सोते समय बाहर सड़क पर हो रहे विवाद को रोकने पर आरोपीगण द्वारा फरियादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट कर काउंटर से ₹4000/- नकद लूट लिए गए तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के पश्चात आरोपियों द्वारा फरियादी एवं अन्य व्यक्तियों को गंभीर धमकी दी गई, जिससे फरियादी भय के कारण छिप गया। प्रकरण में फरियादी को बाएं हाथ, सीने एवं पीठ में चोट आई है। द्वारा-उक्त रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस 1- प्रतीक सिंह बघेल, पिता स्व. कृष्ण कुमार सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी फॉरेस्ट कॉलोनी, शहडोल। 2- अतुल कुमार सिंह, पिता बृजेन्द्र सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी रघुनाथपुर, थाना पंवार, जिला रीवा (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, प्र.आर. गणेश पांडे, प्र.आर. ठाकुरदास, प्र.आर. मुकेश कुमार, प्र.आर. जीवनलाल, आर. तीरथ सिंह, आर. दयाशंकर एवं आर. मिखायल परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post