नाबालिग बालिका की दस्तयाबी
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 23.01.2026 को थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 22.01.2026 को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को रेलवे स्टेशन शहडोल से दिनांक 26.02.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी सोगहापुर के नेतृत्व में, सउनि. हरिकिशोर, आरक्षक रामराज लोधी, आरक्षक वीरेन्द्र पटेल, आरक्षक सजल तिवारी की महत्व पूर्ण भूमिका रही।
