अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब एवं दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब एवं दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 09.01.2026 को थाना सोहागपुर, जिला शहडोल में शासकीय माता सबरी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर, थाना सोहागपुर, जिला शहडोलन के प्रधानाचार्य द्वारा सूचना दी गई कि संस्थान के छात्रावास से एक नाबालिग बालिका (उम्र 15 वर्ष) दिनांक 08.01.2026 की शाम गिनती के दौरान से अनुपस्थित है। छात्रावास एवं संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना सोहागपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। शहडोल पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 19.01.2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत बालिका के कथन एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई। प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपियों - 1 सुजात खान पिता रियाजउद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम दूधी, थाना सिंहपुर, शहडोल, 2- साजिद खान पिता जुमान खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दूधी, थाना सिंहपुर, शहडोल को सोहागपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Previous Post Next Post