नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के प्रति किया गया जागरूक 


Junaid khan - शहडोल। 04 फरवरी 2026:- महिला एवं बाल विकास विभाग शहडोल द्वारा बाल विवाह रोकथाम अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बस स्‍टैण्‍ड एवं सब्‍जी मंडी शहडोल में "नुक्कड़ नाटक" का आयोजन किया गया है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण , लैंगिक समानता के संबंध में आम नागरिकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। कलाकारों द्वारा जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत संदेश को उपस्थित नागरिकों ने सराहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विभिन्न कानूनी प्रावधानों से सामान्य जन को जागृत किया साथ ही जो सजा के प्रावधान है उनके विषय में विशेष तौर पर सभी को बताया l साथ ही हेल्प लाइन नंबर की भी जानकरी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास विभाग का अमला, वन स्‍टॉप सेंटर, बाल देख-रेख संस्‍था के प्रतिनिधि एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post