प्रदेश के बजट में शहडोल संभाग की अनदेखी झलकी-कैलाश तिवारी

प्रदेश के बजट में शहडोल संभाग की अनदेखी झलकी-कैलाश तिवारी


Junaid khan - शहडोल। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने प्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट से शहडोल संभाग को बहुत अपेक्षा थी की शहडोल के विकास के लिए बजट में विशेष प्रदान किया जाएगा लेकिन इस बजट में यह देखने को नहीं मिला। औद्योगिक विकास के लिए इन्वेस्टर मीट की गई थी लेकिन इस बजट मे औद्योगिक विकास के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। पूरे संभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के नाम पर हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। इनको नियमित करने के संबंध में कोई बजट प्रावधान नहीं किया गया है।

बजट में अगर हवाई पट्टी के लिए बजट का प्रावधान कर दिया जाता तो लोगों को आशा बंध जाती है कि निकट भविष्य में हवाई सेवा शुरू हो सकती है। लेकिन इस दिशा में भी निराशा मिली है जबकि आदरणीय मोदी की गारंटी में हवाई पट्टी की गारंटी दी गई थी। आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क दूध के लिए टेट्रा पैक दूध की व्यवस्था की गई है जो की स्वागत योग्य है लेकिन यह धरातल में कहां तक सफल होती है। देखना पड़ेगा क्योंकि इस आदिवासी अंचल में छात्रावासों का जो हाल है वह बद से बदतर है। उन्हें खाना तक ठीक से नसीब नहीं है। कैलाश तिवारी ने कहा है कि आम जनता से जुड़े विषय स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि,,अच्छी शिक्षा व्यवस्था,परिवहन, रोजगार के अवसर वृद्धि के लिए संभाग के जन्म प्रतिनिधियों को बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संभाग के मुद्दों पर बजट का आवंटन कराना चाहिए।

Previous Post Next Post