स्वच्छता साथी निरंजन महीने में 20 हजार रूपये की आय कर रहे अर्जित
Junaid khan - शहडोल। बुधवार,11 फरवरी 2026, को वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम केवल स्वच्छता का प्रसार ही नही, स्वच्छता सार्थियो को सम्मानजनक तरीके से आय अर्जित करने का साधन भी बन चुका है। जैसे जैसे कार्यक्रम का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रो में बढ रहा है वैसे-वैसे ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नगरीय निकायो की तरह आन डिमांड स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध होने लगी है। जिले में वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है। सामुदायिक परिसरो में स्वच्छता मित्रो के माध्यम से आन डिमांड शौचालयो की सफाई की सुविधा उपलब्ध हो रही है। सोहागपुर जनपद पंचायत के स्वच्छता मित्र श्री निरंजन ने बताया कि उन्हें ऐप के माध्यम से लगातार सफाई कार्य हेतु बुकिंग मिल रही है। कई बार तो एक ही दिन में इतने ऑर्डर मिल जाते है कि उनको पूरा करना कठिन हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह एक सम्मानजनक शासन का प्रयास है ऑन डिमांड पहुंचकर सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयो की सफाई संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता मित्र द्वारा की जाती है। स्वच्छता में उपयोग किये जाने वाले केमिकल एवं सफाई उपकरण स्वच्छता मित्र द्वारा स्वयं उपलब्ध कराया जाता है। उपभोक्ता द्वारा शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भुगतान कर दिया जाता है। श्री निरंजन ने बताया कि इस कार्य से हमे हर महीने 20 हजार रूपये की तक आय प्राप्त हो जाती है। आपने इस सेवा का और अधिक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता बताई।
