घर लौटते ही खुला राज, हॉस्टल छात्रा से दुष्कर्म में दो गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। पुलिस ने बीते दिनों हॉस्टल से लापता एक छात्रा को दस्तयाब कर लिया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने बहला फुलसलाकर ले जाने व दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि बीते दिनों हॉस्टल से एक किशोरी अचानक लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत हॉस्टल प्रबंधन ने थाने में दर्ज कराई थी। छात्रावास एवं संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल सका। 19 जनवरी को छात्रा अचानक अपने घर पहुंच गई, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुजात खान व साजिद खान दोनों निवासी ग्राम दूधी उसके बहला फुसलाकर बाइक से ले गए थे, इसके बाद नागपुर महाराष्ट्र ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी पीड़िता को पहुंचाकर फिर नागपुर मजदूरी करने चले गए। मामला शांत होने के बाद दोनों अपने गांव वापस आए थे, इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
