खैरहा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला

खैरहा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना, नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला 


Junaid khan - शहडोल। 10 दिन से लापता नवविवाहिता का शव खैरहा थाना क्षेत्र के हरदी के जंगल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। महिला 23 जनवरी से घर से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पुलिस ने बताया कि सुमनलता बैगा पति सुरेश कुमार बैगा 23 वर्ष निवासी ग्राम हरदी- 32 बीते 23 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब नहीं मिली तो थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पता तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सोमवार को हरदी से करीब दो किलोमीटर दूर पिपरहा जंगल में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से शव की पहचान कराई तो सुमनलता बैगा के रूप में उसकी पहचान हुई। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि महिला नवविवाहिता है, जो 23 जनवरी से बिना बताए लापता थी। सोमवार को पिपरहा के जंगल में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतिका नव विवाहिता होने के कारण एसडीओपी बुढ़ार व नायब तहसीलदार सोहागपुर के माध्यम से इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ व पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग पाएगा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Previous Post Next Post