राजस्थान के जंगलों में फिर गूंजेगी दहाड़, बांधवगढ़ से भेजी जाएगी मादा बाघ

राजस्थान के जंगलों में फिर गूंजेगी दहाड़, बांधवगढ़ से भेजी जाएगी मादा बाघ


Junaid khan - शहडोल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघ मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व राजस्थान भेजा जाना है। इसे लेकर पार्क प्रबंधन ने तैयारी शुरु कर दी है। मादा बाघ हेलीकाप्टर के माध्यम से राजस्थान भेजी जाएगी। इसे लेकर सोमवार को ताला के गुरुवाही में बने हेलीपैड में इंडियन एयर फोर्स के हेलीकाप्टर की लैंडिंग का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पार्क प्रबंधन की टीम के साथ ही अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ाने के उद्देश्य से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक मादा बाघ की मांग की गई है। इसे लेकर पार्क प्रबंधन मादा बाघ की तलाश के साथ ही उसे सुरक्षित वहां भेजने के लिए समुचित व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनुपम सहाय ने बताया कि एक सप्ताह में मादा बाघ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित भेजना है। अलग-अलग क्षेत्रों में मादा बाघ की सर्चिग की जा रही है। चार से पांच दिन में मादा बाघ को चिन्हित कर उसका रेस्क्यू किया जाएगा। सभी आवश्यक परीक्षण करने के बाद उसे सुरिक्षत राजस्थान भेजा जाएगा।

Previous Post Next Post