अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, आरोपी पर मामला दर्ज

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, आरोपी पर मामला दर्ज 


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 04.02.2026 को थाना देवलोंद क्षेत्रांतर्गत अवैध रेत उत्खनन/परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी देवलोंद उप निरीक्षक श्री सुभाष दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। सूचना के आधार पर देवलोंद पुलिस दल द्वारा ग्राम गोपालपुर, आश्रम घाट (मोहारी टोला) की ओर रवाना हुए। उक्त दौरान गोपालपुर आश्रम घाट की ओर से एक आयसर ट्रैक्टर मय ट्रॉली जिसमें आधी ट्रॉली रेत लोड किए आता हुआ मिला, जिसे मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम दीपनारायण बैस पिता शिवप्रसाद बैस, निवासी बुडवा, थाना देवलोंद बताया। वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। पूछताछ में वाहन स्वामी का नाम सुखेन्द्र बैस पिता दीपनारायण बैस, निवासी बुडवा, थाना देवलोंद होना पाया गया। मौके पर देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाये जाने पर से आरोपी चालक दीपनारायण बैस के विरुद्ध बी.एन.एस., खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जप्त किया गया। जप्त संपत्ति में ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत ₹4,80,000/- तथा ट्रॉली में भरी रेत की कीमत ₹3,500/-, कुल ₹4,83,500/- शामिल है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुभाष दुबे, थाना प्रभारी देवलोंद के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक इन्द्रलाल पुरी के साथ पुलिस स्टाफ - प्रधान आरक्षक दिनेश शुक्ला, रेयाज खान तथा आरक्षक ओमप्रसाद तिवारी, अभिषेक तिवारी, शिवेष त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा एवं आदित्य सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post