छह महीने से चल रहा था गोहत्या का संगठित कारोबार, पुलिस ने दो और आरोपियों को दबोचा
बिरयानी सेंटरों में सप्लाई करने की बात आरोपियों ने नहीं स्वीकारी,गलत खबर उड़ाने की साजिश
Junaid khan - शहडोल। धनपुरी क्षेत्र में गोहत्या कर अवैध रूप से मांस बेचने वाले फरार मुख्य आरोपी अज्जू उर्फ अयाज अंसारी निवासी सिंहपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क से जुड़े तीसरे आरोपी रहीम खान निवासी सोहागपुर को भी दबोचा है। आरोपी अज्जू उर्फ अयाज अंसारी अपने साथियों के साथ गोहत्या कर शहडोल और आसपास के जिलों में गोमांस की सप्लाई करता था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खोला राज पुलिस के अनुसार पहले पकड़े गए आरोपी अहसान अंसारी से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क की अहम कड़ियां सामने आईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने फरार आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और दबोच लिया। गिरफ्तार तीसरा आरोपी रहीम खान ने सोहागपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मांस की सप्लाई करना बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 06 महीने से कर रहे थे अवैध करोबार पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी,बीते छह महीने से इस अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। सिंहपुर, खैरहा, धनपुरी सहित अन्य सुनसान वाले जंगलों में जाकर ये निराश्रित गोवंश की हत्या करते थे और मांस को शहडोल और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि मांस को घरों में सप्लाई किया जाता था, बिरयानी सेंटरों में सप्लाई करने की बात आरोपियों ने नहीं स्वीकारी है।
इनका कहना है
गोहत्या कर मांस बेचने के मामले में फरार आरोपी सहित इस नेटवर्क के एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की गई है,आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
खेम सिंह पेन्द्रों,थाना प्रभारी धनपुरी जिला शहडोल

