कोदो से फिर बिगड़ी तबीयत, बीते वर्ष की घटना की आई याद
Junaid khan - शहडोल। सोहागपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरियाकला में गुरुवार को कोदो खम्हरिया कला में गुरुवार को दो के तीन सदस्य बीमार हो गए। परिजनों ने बीमार लोगों तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भर्ती कर उपचार शुरू किया।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रानी बैगा 18 वर्ष ने खाने में कोदो का चावल एवं आलू-टमाटर की सब्जी बनाई थी। रानी बैगा, उसका भाई राजेश बैगा एवं दादा कल्लू बैगा 60 वर्ष ने एक साथ बैठकर भोजन किया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद | तीनों को उल्टियां, घबराहट और'पेट दर्द की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद तीनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। एक को अस्पताल से किया डिस्चार्ज चिकित्सकों के अनुसार समय रहते उपचार मिलने से किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और सभी की हालत में सुधार है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने रानी बैगा को अस्पताल से छुट्टी दे दी, जबकि राजेश व कल्लू का उपचार जारी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष भी इसी क्षेत्र में कोदो की रोटी खाने से कुछ लोग बीमार पड़े थे, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
