सर्दी से राहत: एसबीएफ ने 200 ज़रूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर विंटर रिलीफ प्रोजेक्ट का किया समापन
Junaid khan - शहडोल। ठंड से राहत के उद्देश्य से एस बी एफ द्वारा ज़रूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण कर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक ऐख़्तेताम किया गया। यह कार्यक्रम 08 फरवरी 2026 को शहडोल में आयोजित हुआ। एसबीएफ के प्रतिनिधि शानउल्लाह खान ने बताया कि यह अभियान जनवरी माह से प्रारंभ किया गया था और आज का आयोजन विंटर रिलीफ प्रोजेक्ट का अंतिम कार्यक्रम रहा। इससे पूर्व शहडोल के दीयापिपर एवं गोहपारू क्षेत्रों में भी कंबल वितरण किया जा चुका है। इस चरण में लगभग 200 उच्च गुणवत्ता के डबल बेड कंबल ज़रूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि एसबीएफ पिछले दस वर्षों से निरंतर सेवा कार्य कर रही है। पूर्व में शहर के लगभग सभी दिव्यांग (विकलांग) नागरिकों को भी कंबल उपलब्ध कराए गए थे। समाज के हर ज़रूरतमंद परिवार तक राहत पहुँचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रमों की रूपरेखा नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शानउल्लाह खान द्वारा तैयार की जाती रही है, ताकि हर समाज तक राहत पहुँच सके। इस अवसर पर जिला हज कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष सैय्यद जियाउल इस्लाम (अध्यक्ष, तहसील वक्फ कमेटी) का मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल रहे। कार्यक्रम में देवेन्द्र श्रीवास्तव (सचिव, रोटरी क्लब शहडोल), सलमा सोहागी (संचालक, हिदाया पब्लिक स्कूल), रुख़साना खान (आईएसयू, विराट क्लब), हाजी फतेहउल्ला खान, हाजी अब्दुल्ला खान, वसील खान (भोपाल), हाजी फरीद खान (सदर मस्जिद, सोहागपुर), मोहम्मद असलम सिद्दीकी (जिला प्रभारी, जमात-ए-इस्लामी), सुफ़ियान खान (पार्षद), शकील अहमद (जिला अध्यक्ष, वक्फ कमेटी), अली अहमद (सरपरस्त, नूरानी मस्जिद), रियाज़ अंसारी (सचिव, जामा मस्जिद), मोहम्मद तंजीम (उपाध्यक्ष, नूरानी मस्जिद) सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, आज दोपहर 2 बजे मौलाना आज़ाद कैंपस में जियो महिला विंग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं की अहमियत और सामाजिक भूमिका पर महिलाओं द्वारा ही प्रभावी तक़रीरें प्रस्तुत की गईं।

