सम्मान समारोह व कंबल वितरण कार्यक्रम आज, मौलाना आज़ाद स्कूल परिसर में आयोजन
Junaid khan - शहडोल। नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के अध्यक्ष शानउल्लाह खान ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोसाइटी फॉर ब्राइट फ़्यूचर के तत्वावधान में कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज मौलाना आज़ाद स्कूल परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजन के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष, जिला हज कमेटी शहडोल जनाब जियाउल इस्लाम का भव्य इस्तक़बाल एवं सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना का संदेश दिया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष शानउल्लाह खान ने शहरवासियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनें।

