केरल से नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी

केरल से नाबालिग बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी 


Junaid khan - शहडोल। दिनांक 12.12.2025 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 07.12.2025 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई है। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान जैतपुर पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 07.02.2026 को जिला इडुक्की, केरल से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत जैतपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के परिजनों को सूचित कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा, थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में सउनि. इंद्रजीत मरावी, प्र.आर. नारेन्द्र सिंह एवं म.आर. मालतीलता पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post