वॉश ऑन व्हील के क्रियान्वयन में शहडोल जिला अग्रणी, मिला प्रशंसा पत्र

वॉश ऑन व्हील के क्रियान्वयन में शहडोल जिला अग्रणी, मिला प्रशंसा पत्र


Junaid khan - शहडोल। 20 फरवरी 2026- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापित को शहडोल जिले में वॉश ऑन व्हील के नवाचार का प्रभावी संचालन एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देशानुसार शहडोल जिले में वॉश ऑल व्हील का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन श्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एवं संस्थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु ऑनलाइन मांग एवं सेवा सुविधा आधारित स्वच्छता साथी एवं वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें अभी तक लोगो द्वारा 2737 बुकिंग की गई एवं 252878 रूपये की आय प्राप्त हुई।

Previous Post Next Post