आज 13 फरवरी को शहडोल में जनाक्रोश रैली में होंगे शामिल
Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी कल 13 फरवरी को शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होंगें जीतू पटवारी का उमरिया जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा। उक्त जानकारी कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का स्वागत चंदिया, उमरिया, करकेली, पाली, धुनघुटी इत्यादि स्थानों पर कांग्रेस जनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय कोल एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण,ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष/ पदाधिकारीगण, मोर्चा संगठन सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कल 13/02/2026 को लगभग 11 बजे चंदिया पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मो0 नईम ने समस्त कांग्रेस जनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी के स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
