सत्र 2017–2026 के दौरान बीएड की नियमित पढ़ाई, महाविद्यालय प्रशासन सख्त
Junaid khan - शहडोल। महाविद्यालय में अतिथि विद्वान के पद पर पदस्थ रहते हुए बिना अनुमति नियमित अध्ययन करने वाले अतिथि विद्वान को प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गोहपारू ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मुकेश तिवारी के पत्राचार के बाद जारी किया गया है। प्राचार्य शासकीय इंदिरा गांधी अग्रणी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि आपके महाविद्यालय में सत्र 2017 से 2026 तक निरंतर कार्यरत होते हुए भी अतिथि विद्वान गणित ने बीएड की नियमित पढ़ाई की है। संस्थान की सेवा नियमावली के निर्देशों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को बिना पूर्ण लिखित अनुमति के अन्यत्र नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना वर्जित है। अतिथि विद्वान गणित ने तथ्यों को छिपाकर यह कार्य किया है जो कि सेवा शर्तों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय के पत्राचार के बाद प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गोहपारू ने अतिथि विद्वान से स्पष्टीकरण मांगा है।
