खजिन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में तीन ट्राली कोयला एवं लावारिस वाटर पंप जप्त किया गया
Junaid khan - शहडोल। 13 फरवरी, 2026, को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देश में खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम केशवाही स्थित मरखी माता मदिर के पीछे अवैध कोयला उत्खनन संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच कर कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी राहुल शान्डिल्य ने बताया कि मौके पर अवैध खनन के गड्ढों को जेसीबी मशीन की सहायता से भरवाया गया तथा क्षेत्र में बने 04 खदान नुमा गड्ढों को मिट्टी एवं पत्थरों से भठवाया गया। जांच के दौरान स्थल के पास कोयले का अवैध भण्डारण एवं 01 वाटर पंप लावारिस अवस्था में पाया गया। मौके से तीन ट्राली 12 टन कोयला जब्त कर ट्रैक्टर से परिवहन करके थाना चौकी केशवाही में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया गया। कार्यवाही में नायब तहसीलदार श्री मनोज शुक्ला, चौकी प्रभारी श्री गंगा मार्को तथा खनिज निरीक्षक अभिषेक पाटले की प्रमुख भूमिका रही।
