अवैध खनिज माफियो के विरुध्द 02 टैक्टर ट्राली अवैध खनिज रेत लोड सहित जप्त
Junaid Khan - शहडोल। थाना ब्यौहारी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की झापर नदी एव समधिन नदी से अबैध रेत बिक्रय करने हेतु ले जा रहे है जो उक्त रास्तों में घेरा बंदी कर कार्यवाही की गई। जिनका विवरण निम्नानुसार है। (01) एक नीले रंग का ट्रेक्टर पावर ट्रेक 439 प्लस मय ट्राली पीले रंग बिना नम्बर का अवैध रेत लोड होना पाया गया जिस पर अपराध क्र. 203/26 धारा 303(2), 317(5),3(5) BNS एवं 4/21 खनिज अधिनियम एव एमव्ही एक्ट का टैक्टर वाहन चालक मनोज उर्फ बाबूलाल कोल पिता कल्लू कोल उम्र 22 वर्ष निवासी साखी मौहारटोला थाना ब्यौहारी एवं वाहन मालिक आशीष तिवारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। (02) एक नीले सफेद रंग का स्वराज ट्रेक्टर मय ट्राली बिना नम्बर का अबैध रेत लोड होना पाया गया जिस पर अपराध क्र. 204/26 धारा 303(2), 317(5),3(5) BNS एवं 4/21 खनिज अधिनियम एव एमव्ही एक्ट का टैक्टर वाहन चालक आरोपी जयकुमार कोल पिता कुंवारे कोल उम्र 33 वर्ष निवासी नौढ़िया थाना ब्यौहारी एव वाहन मालिक शंकर दयाल नापित के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सहाहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही मे थाना इंचार्ज उप.निरी. सुरेश रैदास ब्यौहारी के नेतृत्व में, पुलिस स्टाफ सउनि. गया प्रसाद कन्नौजे,आर. विवेक सूर्या, आर. गंगा सागर गुप्ता एव आर. रामजी गौतम की सराहनीय भूमिका रही।
