06 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में पार्टी के होंगे संगठनत्मक कार्यक्रम

भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न



Junaid khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम के अनुसार 06 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को शहडोल कमला नगर स्थित अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की मौजूदगी में कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिला टोली का गठन किया गया है सोमवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि टोली में संयोजक व सहसंयोजक के रूप में पार्टी के पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी सौंप गई है जो कि पूरे कार्यक्रम को दिव्य स्वरूप से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ कार्य करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने स्थापना दिवस को लेकर होने जिला टोली एवं महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से दुनिया की सबसे बड़ी भाजपा के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 06 अप्रैल को देश के कोने-कोने से करोड़ कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रतिवर्ष हर्षल्लाह के बाद मानते हैं। जिले में स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए इन कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सर्वव्यापी और सर्व स्पर्शी बनाकर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस को हर समाज तक पहुंचने का प्रयास करते हुए संगठन की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें।

स्थापना दिवस पर यह होंगे कार्यक्रम 

पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बताया की स्थापना दिवस पर 5,6,7 अप्रैल को सभी जिला एवं मंडल कार्यालय पर विद्युत सजावट, 06 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घरों पर ध्वजारोहण करेंगे जैसे सभी कार्यकर्ता फेसबुक पर अपलोड करें, 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला कार्यालय में जिला स्तर के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना। 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान के निमित्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा स्थापना दिवस को लेकर चार सदस्यीय जिला स्तरीय टोली का गठन

पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती चपरा ने बताया की स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर चार सदस्य टोली का गठन किया गया है जिसमें संयोजक जिला महामंत्री अमित मिश्रा,सह संयोजक पुष्पेंद्र पटेल, श्रीकृष्ण गुप्ता, श्रीमती निभा गुप्ता को नियुक्त किया गया है। बैठक में मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाअध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सोनी, मनोज गुप्ता भूपेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल, श्रीकृष्ण गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष पार्षद शक्ति लक्ष्यकार, किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी रविकांत त्रिपाठी मंचासीन रहे। बैठक में मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने किया एवं आभार जिला महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने किया।

Previous Post Next Post