धोखाधड़ी के आरोपी को जबलपुर से किया गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 07.03.2026 को फरियादिया निर्मिला पटेल निवासी ब्यौहारी थाना ब्यौहारी जिला शहडोल का थाना उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट लेख कराई कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 90 हजारु रुपये एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया वाले खाते से 3,95,307 रुपये कुल 4,85,307 रुपये छल पूर्वक धोखाधड़ी करके UPI के माध्यम से हड़प लिया गया है। उक्त फरियादिया जब मै बैंक जाकर अपने खातों का स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला की अभयराज साहू निवासी जबलपुर के व्दारा मेरे दोनो खातो से मेरी जानकारी के बिना मेरे जमा पैसे निकल जाने का पता चला है। रिपोर्ट पर आरोपी अभिराज साहू निवासी जबलपुर के विरुध्द अपराध धारा एव आईटी एक्ट बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना घटना दिनाक से फरार आरोपी अभिराज साहू निवासी जबलपुर को सायबर सेल की मदद से आरोपी को रेलवे स्टेशन जबलपुर से दिनांक 29.03.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में, उनि वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षकगंगा सागर गुप्ता, आर पंकज सिंह एवं म.आर. माधुरी साहू, साबयर सेल शहडोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
