अवैध पशु परिवहन करते पिकअप वाहन सहित 06 मवेशी जप्त, चालक के विरुद्ध कार्यवाही

अवैध पशु परिवहन करते पिकअप वाहन सहित 06 मवेशी जप्त, चालक के विरुद्ध कार्यवाही 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 09.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अमझोर की ओर से एक पिकअप वाहन में मवेशियों को लोड कर कुदरी होते हुए सीधी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुदरी बस स्टैण्ड तिराहा पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात अमझोर की ओर से एक सफेद रंग की बिना नंबर की पिकअप वाहन आती दिखाई दी, जिसे रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान पिकअप वाहन के अंदर 05 नग पाड़ा एवं 01 नग भैंस को रस्सियों से गले और पैरों में क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया, जो भूख-प्यास से व्याकुल थे। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश कुमार कोल पिता लहरू कोल उम्र 29 वर्ष निवासी पसला थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर बताया। चालक द्वारा बताया गया कि उक्त मवेशियों को कोतमा (अनुपपुर) की ओर से वाहन मालिक अभिषेक सिंह पिता अवधराज सिंह निवासी भटनवारा जिला सतना के कहने पर लोड कर बिक्री हेतु सीधी की ओर ले जाया जा रहा था। चालक के पास मवेशियों के खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, वाहन के कागजात अथवा ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम की धारा तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर आरोपी चालक के कब्जे से बिना नंबर की पिकअप तथा उसमें लोड 05 नग पाड़ा एवं 01 नग भैंस कुल कीमती लगभग 6,00,000 रुपये को जप्त किया गया। जप्त किए गए मवेशियों को सुरक्षित रखते हुए भोजन-पानी की व्यवस्था कर थाना परिसर में रखा गया आरोपी वाहन चालक दिनेश कुमार कोल एवं वाहन मालिक अभिषेक सिंह के विरुध्द पशु कुरता अधि. एवं एमव्ही एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है तथा उक्त दोनो आरोपियो के विरूध्द प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. भगत के नेतृत्व में सउनि. गुलाब सिंह, प्रआर. अखण्ड प्रताप, आर. सतीश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post