पुलिस की पहल से गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

पुलिस की पहल से गुम हुए 11 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले अनुपपुर के थाना रामनगर में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान के आदेशानुसार थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइलों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना रामनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 11 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए, जिससे फरियादियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बरामद मोबाइलों का विवरण इस प्रकार है। 1. भागवत केवट पिता गोपाल केवट, निवासी ऊरा मोबाइल कीमत ₹14,999,,2. रामू गुप्ता पिता स्व. अर्जुन गुप्ता, निवासी फुलवारी टोला मोबाइल कीमत ₹13,000,, 3. बादल केवट पिता रामश्रय केवट, निवासी सीधी दफाई राजनगर मोबाइल कीमत ₹28,999,,4. प्रियंका जायसवाल पति मिठाई लाल जायसवाल, निवासी पैराधार मोबाइल Vivo Y73, कीमत ₹20,990,,5. अर्जुन सिंह पिता अमान सिंह, निवासी भलवाही — मोबाइल POCO M5, कीमत ₹17,999,,6. उत्तर पटेल पिता रमेश पटेल, निवासी सेमरा मोबाइल Vivo T1, कीमत ₹17,019,,7. हरिलाल साकेत पिता बिसेसर साकेत, निवासी राजनगर मोबाइल Vivo, कीमत ₹17,000,,8. मूलचंद केवट पिता जेठू केवट मोबाइल Realme C1, कीमत ₹9,200,,9. संगीता प्रजापति पिता संतोष प्रजापति, निवासी रामनगर मोबाइल Itel A60, कीमत ₹6,500,,10. मनोज कुमार पिता आनंद सिंह, निवासी भालमुड़ी मोबाइल Realme, कीमत ₹9,200,,11. शेषनारायण पिता शिवप्रसाद मोबाइल OPPO, कीमत ₹20,000 बरामद मोबाइलों की कुल कीमत ₹1,74,906/-है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक, आरक्षक अनुराग भार्गव, अनुराग सिंह, सुशील अहिरवार एवं भानु प्रताप का सराहनीय योगदान रहा।

Previous Post Next Post