जिले की जागरूक महिलाओं ने मनाया होली का त्यौहार
Junaid Khan - शहडोल। रंग और गुलाल से सरोवर कर एक दूसरे के गले से क्यों मिटाने वाला होली का त्यौहार अपने आप में सचमुच से अनूठा होता है और देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे हर कोई मनाना चाहता है और ऐसे में शहडोल जिले की जागरूक महिलाओं ने भी आपसी एक जुटता का परिचय देते हुए होलिकोत्सव के त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपिका निगम ने बताया कि हम महिलाओं ने आप ही सद्भावना का परिचय देते हुए यह होली मिलन का कार्यक्रम शहडोल जिले के होटल आशियाना में आयोजित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से होली के अवसर पर गया जाने वाला फगुआ गीत, सामूहिक नृत्य के साथ-साथ काफी मनोरंजन गेम खेलें साथ ही लजीज व्यंजनों का आनंद लेकर अपने ही अंदाज में हम महिलाओं ने इस उत्सव को मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहडोल जिले के कान्वेंट स्कूल की सभी महिला टीचरों के आ जाने से कार्यक्रम की रौनक काफी बढ़ गई थी और कॉन्वेंट स्कूल की सभी शिक्षकों ने आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि काफी अच्छा कार्यक्रम था तथा हमने मिलकर काफी एंजॉय किया। कार्यक्रम का आयोजन शहडोल जिले की महिला टीम जिनमें प्रमुख रूप दीपिका निगम, नूतन सिंह, गौरी सिंह, स्नेहा अग्रवाल, श्वेताजली पाठक, सहित काफी महिलाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं का दीपिका निगम और नूतन सिंह चौहान ने टीका लगाकर स्वागत किया तथा पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
