11 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना अमलाई पुलिस द्वारा वर्ष 2015 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी भैरव यादव उर्फ मंतोष पिता धनेश्वर यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रावल मार्केट अमलाई थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढार श्री सिद्धार्थ शर्मा के न्यायालय से प्रकरण क्रमांक 2097/15, अपराध क्रमांक 359/13 धारा 457, 380 भादवि के तहत स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढार श्रीमती रेखा द्विवेदी के न्यायालय से प्रकरण क्रमांक 106/2017, अपराध क्रमांक 484/16 धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी वर्ष 2015 से लगातार फरार चल रहा था। थाना अमलाई पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दिनांक 07.03.2026 को आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र मणी पाण्डेय थाना अमलाई के नेतृत्व में, का.प्र.आर.मुकेश कुमार, का.प्र. आर. पुष्पेन्द्र कुमार, का.प्र.आर. ठाकुर दास, आर.मिखायल परस्ते, आर. नारेन्द्र सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।
