पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलो को अस्पताल में मिलेगा 1.5 लाख रूपये का मिलेगा निःशुल्क उपचार

पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायलो को अस्पताल में मिलेगा 1.5 लाख रूपये का मिलेगा निःशुल्क उपचार


Junaid Khan - शहडोल। 03 मार्च 2026- पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल होने पर घायलो को एक दिन में अस्पताल पहुंचाने पर घायल को 1.5 लाख रूपये तक या 7 दिनो तक निःशुल्क उपचार मिल सकेगा। यह सुविधा शासकीय या अशासकीय अस्पतालो में भर्ती कराने पर भी प्राप्त हो सकेगा। आयुष्मान कार्डधारियो को मिलने वाले 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा के अतिरिक्त यह सुविधा होगी। घायल होने की दशा में डायल 112 में कॉल करने पर निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डेन आवर में अस्पताल पंहुचाने वाले को राहगीर योजना के तहत 25 हजार रूपये का देने का प्रावधान है।

Previous Post Next Post