श्रीरामनवमीं के पावन अवसर पर ‘प्राकट्य पर्व’ 27 मार्च को, लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य प्रस्तुतियों में दिखेगी श्रीराम की महिमा
Junaid Khan - शहडोल। 25 मार्च 2024- भगवान श्रीराम के सम्बन्ध में पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुति प्रचलित हैं जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य है। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा अनुरूप, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन शहडोल के सहयोग से 27 मार्च, 2026 को सायं 7 बजे से श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर, शहडोल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्वरूपों में श्रीराम की महिमा देखने को मिलेगी। संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि श्रीरामनवमीं के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री रीता तिवारी, रीवा द्वारा दी जाएगी। इसके बाद हनुमान लीला का मंचन अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खण्डवा के कलाकारों द्वारा होगा। वहीं, सुविख्यात गायिका सुश्री भारती विश्वनाथन, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
