अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक तथा गीत संगीत के कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक तथा गीत संगीत के कार्यक्रम 



Junaid Khan - शहडोल। 08 मार्च 2026-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संस्कृति अग्रवाल द्वारा समाज में महिलाओं के योगदान विषय पर विचार रखे गए। श्री लकी चर्तुवेदी के दल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों यथा बाल विवाह, दागना प्रथा, अशिक्षा, जैसे विषयों पर उनके दुष्परिणामों तथा समाज में महिलाओं के योगदान का संदेश दिया गया। शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल के नृत्य समूह द्वारा लाठी चालन की प्रस्तुति देकर महिलाओं की आत्मरक्षा का संदेश दिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती हीरावती कोल जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहागपुर ,श्रीमती इंद्रा सिंह सरपंच, श्रीमती कमलेश्वरी धुर्वे, विभागीय कार्याे में उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों में श्रीमती वर्षा बैगा, बसंता सिंह,विशाखा उर्वेदी, चम्पा सिंह पुलिस विभाग से, संध्या यादव, सुनीता कोरी, पार्वती सिंह मार्काे स्वास्थ्य विभाग से, श्रीमती प्रीति सहाय, अर्चना खरे अनीता पांडेय स्कूल शिक्षा विभाग से, सुनीता प्रजापति दीपा मिश्रा ,वंदना पनिका, पद्मा साहू आदि महिला बाल विकास से, दुर्गाबाई,चंदा बाई सफाई मित्र, कृषि विभाग से रानी सिंह विद्यावती सिंह बीरमतिया बैगा सफल कृषक, अन्य विभागों राजस्व विभाग , वन विभाग, श्रम विभाग उद्योग विभाग से नामांकित महिलाओ के अतिरिक्त समाज सेवी निभा गुप्ता, ममता बैगा अधिवक्ता तरन्नुम बनो, स्नेहलता पाठक, योग आचार्य वर्षा तनेजा आदि महिलाओं को सम्मनित किया गया।

Previous Post Next Post