जय श्री राम राधे राधे से गूंज खैरहा,डीजे की धुन पर नाचते भक्तगण,हर्षोउल्लास से निकली कलश यात्रा
Junaid Khan - शहडोल। ग्राम पंचायत खैरहा में दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ आज दिनांक 09/03/2025 को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत खैरहा सहित आस पास से ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शामिल हुए बता दें कि कलश यात्रा मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर शंकर मंदिर से होते हुए हरदौल लाल आश्रम से हनुमानजी मंदिर से होते हुए गोहीटा मां काली के दरबार पहुंची और वहीं से वापस दुर्गा मंदिर प्रांगण वापस लौट कर घट एवं पुराण स्थापना आचार्यो के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ किया गया।
जय श्री राम राधे राधे के नारे की गूंज
कलश यात्रा में बच्चे बच्चियों महिलाएं एवं पुरुषों ने बड चढ़ कर भाग लिया वहीं पुरी कलश यात्रा में जहां बच्चे डीजे की धुन पर नाचते दिखें वही महिला एवं पुरुष ने जय श्री राम राधे राधे के नारे लगाते हुए ग्राम पंचायत के सभी मंदिरों में पुजा प्रार्थना करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली। वहीं कलश यात्रा में किसी प्रकार का कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए खैरहा थाने के पुलिस कर्मचारी कलश यात्रा की रक्षा सुरक्षा के लिए कलश यात्रा के साथ आगे पीछे चलते रहे और बीना किसी बाधा के बड़े हर्षोल्लास पूर्वक कलश यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रहे उपस्थित
कथावाचक परम पूज्य डॉक्टर आरुष जी महाराज वृंदावन धाम जिला पंचायत निर्माण समिति अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा जनपद सदस्य खैरहा श्रीमती दीपिका जगन्नाथ शर्मा ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती द्विजी मंडल कोल,मुख्य यजमान श्रीमती शीला सुग्रीव कैचर श्रीमती सरोजनी वीरेंद्र त्रिपाठी श्रीमती सरला जीवनलाल सोनी श्रीमती ताराबाई सुरेश प्रसाद सोनी श्रीमती राजकुमारी श्यामलाल नापित श्रीमती शांति अवधेश कैचर श्रीमती मिथिला श्रवण कचेर श्रीमती पार्वती बाराती बुनकर रोहिणी प्रसाद श्रीमती लाली बाई सोनी श्रीमती चंदाबाई शर्मा श्रीमती मिथिला सोनी श्रीमती विमला सोनी श्रीमती पुनिया सोनी श्रीमती शांति बढई श्रीमती द्रोपती बाई पटेल श्रीमती चंद्रावती साहू श्रीमती पुनिया साहू श्रीमती शुखवरिया प्रजापति श्रीमती तजिया प्रजापति,वरिष्ठ समाजसेवी अजीत शुक्ला,पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा,गंगा कचेर अरुण त्रिपाठी, संतोष सोनी,कोमल पटेल गोलू सोनी विजय त्रिपाठी ,आचार्य बाबू त्रिपाठी रोहित शर्मा ,संतोष नापित राजेश गुप्ता ,सोम गुप्ता प्रकाश सोनी चंद्रशेखर कचेर राहुल सोनी,रोजगार सहायक आशीष कुमार सोनी,सूरज सोनी ,सोनु चतुर्वेदी, गोलू चतुर्वेदी अनुपम अवस्थी, सुधीर शर्मा रमेश साहू प्रदीप सोनी पीयूष बुनकर जमुना कचेर सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे बच्चियां महिलाएं एवं पुरुष ग्रामीणजन कलश यात्रा में रहें उपस्थित।
