कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुई साप्ताहिक जनसुनवाई
Junaid Khan - शहडोल। 24 मार्च 2026- कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कृष्णा कालोनी शहडोल निवासी कमली बैगा ने बैगा विकास की राषि प्रदान करने, सिंहपुर निवासी कुसुम कोल ने पेंषन एवं ई-रिक्षा प्रदान करने, पाण्डवनगर शहडोल निवासी रवि सिंह धुर्वें ने परिवीक्षा अवधि समाप्त करवाने, ग्राम पठरा निवासी अंकित सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राषि दिलाने,ग्राम हर्रा टोला निवासी फूलमतिया बैगा ने आर्थिक सहायता राषि दिलाने, ग्राम निपनिया निवासी रामकृपाल ने खसरा में नाम दर्ज कराने, ग्राम जमोडी निवासी रामसेवक प्रजापति ने वन भूमि का पट्टा दिलाएं जाने संबंधी आवेदन जनसुनवाई में दिए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों को भी कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर प्रेषित कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
