जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो का अधिकारी करें त्वरित निराकरण- कमिश्नर

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो का अधिकारी करें त्वरित निराकरण- कमिश्नर 


Junaid Khan - शहडोल। 24 मार्च 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम मौहर टोला निवासी अषोक कुमार गुप्ता ने शासकीय उचित मूल्य दुकान से राषन दिलवाने, ग्राम निपनिया निवासी रामकृपाल ने खसरा में नाम दर्ज कराने, रेल्वे कालोनी शहडोल निवासी छविनाथ सिंह ने नक्षा तरमीम करवाने, ग्राम खैरहा निवासी रामकुमार कोरी ने शासकीय नाले से लगी भूमि से कब्जा हटवाकर कृषि कार्य हेतु मार्ग दिलवाने, उमरिया जिले के धमोखर निवासी प्रदीप यादव ने अनुकंपा नियुक्त दिलाने, ग्राम सिंहपमर निवासी आनंद सिंह राठौर ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, अनूपपुर जिले के ग्राम सरईकापा निवासी रामबाई कनौजिया ने ग्राम में सीसी रोड़ निर्माण हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त शहडोल संभाग ने विभिन्न विभागो में लंबित जन सुनवाई के प्रकरणो के निराकरण की समीक्षा की तथा संबंधित विभागो के संभागीय अधिकारियो को आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जनसुनवाई के प्रकरणो का त्वरित निराकरण करने के निर्देष दिए।

Previous Post Next Post