जिले में 17445 बच्चो को वितरित किया गया विद्यारंभ प्रमाण पत्र, आयोजित हुए कार्यक्रम
Junaid Khan - शहडोल। 24 मार्च 2026- संभागीय मुख्यालय के वार्ड नंबर 13 के आंगनवाड़ी केंद्र में विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड में चिन्हित 20 से अधिक बच्चों को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिल पंचायत श्री मुद्रिका सिंह एवं डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह द्वारा विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश की शुभकामनाएं प्रदान की गई। कार्यक्रम में दो बच्चों का जन्म दिवस भी मनाया गया तथा उन्हें उपहार भेंट किए गए। विद्यारंभ कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री अखिलेष मिश्रा ने बताया कि विद्यारंभ प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि की बच्चो की षिक्षा यात्रा का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसका उददेष्य ऑगनवाड़ी की अनौपचारिक षिक्षा से प्राथमिक विद्यालय की अनौपचारिक षिक्षा में बच्चो का सहज और आनंदपूर्वक प्रवेष सुनिष्चित करना है। उन्होंने बताया कि संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार आंगनवाडी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष के 17445 बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाडी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढीकरण के उद्देश्य् से जिले में एक साथ बाल चौपाल के अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी के आयोजन करते हुए विद्यारंभ प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया। उन्होंने बताया कि परियोजना ब्यौहारी के 3712, बुढार के 3977, जयसिंहनगर के 3585, गोहपारू 1760, शहरी शहडोल के 1160, सोहागपुर के 3251 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री आनंद अग्रवाल, ऑगनाड़ी कार्यकर्ता सहित महिला बाल विकास विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहें।
