23 मार्च शहीद दिवस पर युवाओं ने शहीदों को किया नमन
Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में शहीद दिवस के अवसर पर युवा टीम उमरिया द्वारा अम्बेडकर चौक पाली में मां भारती की परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले अमर सपूत वीर भगत सिंह जी, राजगुरु जी व सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर चित्र पटल पर पाली थाना प्रभारी राजेंद्र चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।आज का दिन देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। हमारे देश के वीर सपूतों ने अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर देश में आजादी की अलख पैदा की। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने उपस्थित लोगों को बताया कि देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव की कुर्बानियों से युवा प्रेरणा लें। शहीदों की अमूल्य शहादत ने राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी गाथा लिखी। ऐसे वीर देशभक्तों के दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव ने हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए 23 मार्च, 1931 को फांसी के फंदे को गले लगाया था। कम उम्र में उनकी शहादत पूरी दुनिया के क्रांतिकारियों के लिए मिसाल बन गई और भारतीय इतिहास में उनका नाम सदा अमर हो गया। टीम संयोजन हिमांशु तिवारी ने कहा कि उन महान शहीदों को नमन करने के साथ ही सभी जिलावासियों विशेषकर युवा पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक अजय सिंह परिहार, हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह ,सौरभ पांडे, अंकित सिंह विकास सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।
