संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का करें त्वरित निराकरण-सीईओ जिला पंचायत

जिले में संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में से 68964 आवेदनों का किया गया निराकरण 


Junaid Khan - शहडोल। 20 मार्च 2026- सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति नें संकल्प से समाधान अभियान के तहत विभिन्न चरणों में ग्राम स्तर पर लगाए गए शिविरों के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों तथा उनके निराकरण के संबंध में की गई कार्यवाही की निकायवार समीक्षा की। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जन समस्याओं के निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन ़द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में शासन के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण में 12 जनवरी से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दल गठित कर जन सामान्य से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। 

सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत अभी तक जिले में 69516 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 68964 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया हैं, निराकरण का प्रतिशत 99.21 है। जनपद पंचायत ब्यौहारी में 10760 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 10760 आवेदनों का निराकरण किया गया।, जनपद पंचायत सोहागपुर में 9406 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 9405 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। जनपद पंचायत गोहपारू में 10153 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 9767 आवेदनों का निराकरण किया गया है। जनपद पंचायत बुढ़ार में 19110 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 19076 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसी प्रकार नगरीय निकायों में नगरपालिका शहडोल में 2037 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से सभी 2037 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। नगरपालिका धनपुरी में 1653 आवेदन प्राप्त हुए, नगरपरिषद ब्यौहारी में 928 आवेदन प्राप्त हुए, नगरपरिषद बकहो में 1163 आवेदन प्राप्त हुए इन निकायों द्वारा शत-प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। नगरपरिषद खांड में 180 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 180 आवेदनों का निराकरण किया गया। नगरपरिषद बुढ़ार में 296 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 296 आवेदनों का निराकरण किया गया। नगरपरिषद जयसिंहनगर में 97 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से सभी 97 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है।

Previous Post Next Post