विधायक जैतपुर ने धनपुरी में वृहद स्टेडियम निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

विधायक जैतपुर ने धनपुरी में वृहद स्टेडियम निर्माण हेतु किया भूमि पूजन 



Junaid Khan - शहडोल। 14 मार्च 2026 विधायक जैतपुर श्री जय सिंह मरावी ने नगर पालिका धनपुरी के वार्ड क्रमांक 6 में 3 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वृहद स्टेडियम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। नगरपालिका धनपुरी में आमजन की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रविंद्र कौर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री पूजा बुनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post