ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में 06 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का शुभारंभ, नन्हें बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा

ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में 06 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का शुभारंभ, नन्हें बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा 



Junaid Khan - शहडोल। बुढार नगर स्थित ग्रीन बेल्स पब्लिक स्कूल में 13 मार्च से 06 दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। समर कैंप में 03 से 05 वर्ष तक के नन्हें बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है। समर कैंप के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ की गई, जिसके बाद बच्चों को एक-दूसरे से परिचय कराने की गतिविधि कराई गई। इस दौरान बच्चों ने अपने-अपने तरीके से अपना परिचय देकर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें आर्मी बेस्ट गेम, म्यूजिकल चेयर रेस सहित कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियों और सामूहिक सहभागिता का अवसर दिया जा रहा है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। आने वाले दिनों में भी कैंप के दौरान कई रोचक गतिविधियां और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समर कैंप में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साहपूर्ण माहौल से विद्यालय परिसर पूरे दिन आनंद और उल्लास से भरा रहा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों का आत्मविश्वास और प्रतिभा और अधिक निखर सके।

Previous Post Next Post