फर्जी अंकसूची व दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को गुमराह करने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

10 हजार रुपये का इनामी आरोपी यूपी से पकड़ा गया 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13.02.2024 को फरियादी द्वारा थाना बुढार उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बुढार में धारा 363 ताहि० के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अपहृता को संदेही अंकित सिंह के साथ अकोदिया जिला शाजापुर से दस्तयाब किया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी अंकित सिंह द्वारा न्यायालय से जमानत का लाभ प्राप्त करने हेतु फर्जी अंकसूची एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे। पूछताछ में आरोपी अंकित सिंह ने उक्त फर्जी दस्तावेज धर्मवीर निवासी फर्रुखाबाद (उ.प्र.) द्वारा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। उक्त आधार पर थाना बुढार में धारा 420, 487, 468, 471 ताहि० के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। प्रकरण में आरोपी धर्मवीर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर दिनांक 11.03.2026 को आरोपी धर्मवीर निवासी फर्रुखाबाद (उ.प्र.) को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही निरीक्षक विनय गहरवार थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, चौकी केशवाही प्रभारी, उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को एवं सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक उमेश राठौर एवं आरक्षक जितेंद्र राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post