सीईओ जिला पंचायत ने की सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा पत्रों की समीक्षा

लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। 09 मार्च 2026 सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति द्वारा कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर नागरिकों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए। सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेड न रहे, इसके लिए मैदानी अमले को भी जिम्मेदारी सौंपी जाए। सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करें। लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, सुश्री अर्चना मिश्रा, श्री गैलेक्सी नागपुरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post