मिनी ब्राजील ग्राम विचारपुर को मिला फुटबॉल मैदान,निर्माण हेतु 5.10 करोड़ रुपये की स्वीकृति
Junaid Khan - शहडोल। 09 मार्च 2026 मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बना चुका शहडोल जिले का ग्राम विचारपुर में फुटबाल खिलाड़ियो को बेहतर खेल सुविधाओ के लिए मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा खेल मैदान निर्माण हेतु 5.10 करोड़ रूपये की स्वीकृत प्रदान की गई है। इस राशि से फुटबाल मैदान, बाउण्ड्रीबॉल, चेंजिग रूम, आफिशियल रूम, पवेलियन निर्माण जैसे अन्य कार्यों का विस्तार किया जाएगा सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान की स्वीकृति मिलने से मिनी ब्राजील विचारपुर में नियमित रूप से अभ्यास करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जन प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी होने से खिलाड़ियों एवं काचों तथा ग्रामीणवासियों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्राम विचारपुर के खिलाड़ियों के जुनून, हुनर और फुटबॉल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इसे मिनी ब्राजील का दर्जा दिया है।
