अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति मैराथन का आयोजन

सशक्तिकरण का दिया संदेश बालिकाओं ने मैराथन में लगाई दौड़, मेडल- स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित


Junaid Khan - शहडोल। उमरिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाली पुलिस ,नगर पालिका परिषद व युवा टीम उमरिया द्वारा नारी शक्ति मैराथन का आयोजन मां बिरासिनी क्रिकेट स्टेडियम पाली में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित, वार्ड नंबर 12 पार्षद अंजू पटेल, पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, बिरासनी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट संस्थापक पवन सम्भर की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर नारी शक्ति मैराथन का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाई गई। मैराथन के प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़ दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिमांशु तिवारी ने महिलाओं के हितार्थ चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। पार्षद अंजू पटेल व वर्षा गुप्ता ने प्रतिभागियों उत्साह बढ़ाते हुए कहा के आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।महिला दिवस सिर्फ एक दिन की सराहना नहीं है। यह पूरे साल महिला अधिकारों और समानता के लिए काम करने का प्रतीक है। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा व इंस्टिट्यूट संस्थापक पवन सम्भर ने कहा कि नारी शक्ति मैराथन केवल दौड़ नहीं सशक्तिकरण का संदेश है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना, लैंगिक समानता व महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील समाज की पहचान भी है। इस दौरान प्रधान आरक्षक रेवा शंकर, टीम संयोजक हिमांशू तिवारी,राहुल सिंह,साक्षी रैदास,शिखा बर्मन ,स्नेहा सिंह, ,नेहा सिंह ,वैष्णवी बर्मन , देवी चौधरी , स्नेहा सिंह , आंचल तिवारी , महक सोनी ,शिवांजलि पटेल,माही पटेल,पलक गुप्ता, रुही गुप्ता,मुस्कान सोनकर, रजनी सिंह,दीपा सिंह,गीता सिंह ,मनीशा सिंह,मीनाक्षी सिंह, व सैकड़ो की संख्या में छात्राएं शामिल हुई। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Previous Post Next Post