हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,पुष्पगुच्छ व माला भेंट कर दी शुभकामनाएं
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच द्वारा महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं माला भेंट कर उन्हें मिठाई खिलाकर महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। उनके बिना परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया तथा समाज में भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हनीफ खान, नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी, रोशनी श्याम, सागर यादव सहित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
