डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित, धार्मिक आयोजनों में नियमों के पालन के दिए निर्देश

डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित, धार्मिक आयोजनों में नियमों के पालन के दिए निर्देश


Junaid Khan - शहडोल। आगामी धार्मिक आयोजनों एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से डीजे संचालकों के साथ दिनांक 12-03-2026 को बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में एसडीएम सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेन्द्र मोहन दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी तथा थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक अरूण पाण्डेय उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा डीजे संचालकों को बताया गया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के उत्तेजक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक भावना को प्रभावित करने वाले गाने न बजाए जाएं। साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित डेसीबल सीमा के अंतर्गत ही किया जाए। डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिये गए कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी डीजे संचालकों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

Previous Post Next Post