कलेक्टर ने साक्षरता संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा हेतु जारी किया दिशा-निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 05 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के समस्त संकुल प्राचार्य, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सचिव विकासखंड साक्षरता समिति जनपद शिक्षा केंद्र को 14 मार्च को आयोजित होने वाली साक्षरता संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा हेतु दिशा निर्देश जारी किया है। जारी दिशा- निर्देश में कहा गया है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अप्रैल 2022 से वर्ष 2027 तक संचालित किया जा रहा है। प्रौढ़ शिक्षा के तहत नवसाक्षरों की मूलभूत साक्षरता संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु संकुल प्राचार्य शास० उ०मा०नि० एवं हाई स्कूल शहडोल नोडल अधिकारी होगें। जारी आदेश में कहा गया है कि नवभारत साकरता परीक्षा में शासकीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक पाठशाला एवं प्रा०शा०परीक्षा केन्द्र प्रभारी होगे तथा परीक्षा के आयोजन के साथ जुडी समसत गतिविधियों के लिए उत्तरदायी होगे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित होकर सहयोग करेगें। परीक्षा प्रभारी परीक्षा केन्द्र में उपयुक्त प्रबंध के साथ-साथ अन्य प्रबंध जैसे पीने का पानी, टेबिल कुर्सी आदि की व्यवस्था करेगे। नव साक्षर परीक्षा प्रातः 10 बजे से सायः 5 बजे तक होगी। परीक्षा में नवसाक्षरों का पंजीयन परीक्षा दिनाक तक किया जा सकता है। जिन्हे अक्षर ज्ञान है और जिनके पास किसी प्रकार का प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें परीक्षा में शामिल करायेगे। प्रधानाध्यापक परीक्षा उपरांत परीक्षा केन्द्र प्रभारी उत्तरपुस्तिकाओं का परीक्षा केन्द्र स्तर पर ही मूल्यांकन कार्य अनिवार्यत करायेगे। मूल्याकनकर्ता तीनों भागों के प्रत्येक भाग में प्राप्त अंको का प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर और मूल्यांकन पत्रक (नामिनल रोल) में अंक भरकर गोसवारा तैयार करेंगे। तीनों भागों में पृथक-पृथक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अक्षर साथी असारों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अक्षर साथी परीक्षा कक्ष में नहीं होगे। वे परीक्षा कक्ष के बाहर की समस्त व्यवस्थाओं को देखेंगे। परीक्षा कार्य हेतु शिक्षक, अतिथि शिक्षक आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा सकता है। परीक्षा उपरांत परीक्षा प्रभारी शील्ड उत्तरपुस्तिका नामांकन प्रपत्र, मूल्यांकन प्रपत्र (नामिनल रोल) की एक प्रति सीएसी के पास जमा करेंगे तथा नामिनल रोल की एक प्रति प्रधानाध्यापक अपने पास रिकार्ड के रूप में रखेंगे। समस्त बीआरसीसी निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को अपने यहाँ वो परीक्षा केन्द्रों की सूची अनवार्यतः उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) दिनांक 12.03.2026 को दोपहर 1.00 बजे कार्यालय जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शहडोल कार्यालय से परीक्षा समाग्री अनिवार्यतः प्राप्त करेंगे।
