हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने एकता की मिसाल पेश करते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली

हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने एकता की मिसाल पेश करते हुए आपसी भाईचारे के साथ मनाई होली 


Junaid khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में हिन्दू मुस्लिम एकता मंच की ओर से होली का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि होली रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब की सच्ची मिसाल बताया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने बता दिया कि धर्म से ऊपर इंसानियत है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने घर घर जाकर हिन्दू भाइयों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जिसमें अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह , जेल अधीक्षक डी. के. सारस, मो. नईम, सईद मंसूरी इत्यादि लोगों के साथ मिलकर मनाई होली तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर, संयोजक राजेंद्र कोल, हनीफ अहमद खान, मो. मंसूर, कृष्णकांत तिवारी, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सागर मिश्रा, रिंकू, संतोष कुशवाहा आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post