कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न
Junaid Khan - शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के तत्वावधान में करकी ब्लॉक, अमझोर ब्लॉक (आमडीह) एवं पपौध ब्लॉक में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी द्वारा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए जिला, ब्लॉक, पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी है। संगठन की एकजुटता एवं समर्पण ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान संगठन महासचिव विनोद ताम्रकार एवं जिला मुख्य प्रवक्ता भी जिलाध्यक्ष के साथ उपस्थित रहे और संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामपाल सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामलखन सिंह, ब्यौहारी ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी, जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अमझोर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पटेल, पपौध ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमा तिवारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओ.पी. शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी सुंदर लाल गुप्ता,अंकित गुप्ता, इंद्रमणी पाठक, जनपद सदस्य श्रीमती अंकला पटेल, पूरन सिंह, राम प्रवेश पटेल, जलील खान, सरपंच अकाली दास, सरपंच राम किशोर बैगा एवं राधिका प्रसाद पटेल, शंकरिया कोल, विनोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

